फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The arrested accused of misconduct effort

बच्ची से दुराचार के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sun, 03 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

कपकोट (बागेश्वर)। रास्ता पूछने के बहाने खंडहर में ले जाकर बच्ची से दुराचार के प्रयास के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


शामा चौकी क्षेत्र के एक गांव की सात वर्ष की एक बच्ची मंगलवार को दिन में करीब डेढ़ बजे अपने चाचा के बच्चों के साथ उनकी दुकान में गई थी। वहां सभी बच्चे आंगन में खेल रहे थे। इसी बीच बच्ची वहां से गायब हो गई थी। पूछने पर पता चला कि एक युवक बच्ची को 20 रुपये का लालच देकर लीती बैंड तक रास्ता बताने के लिए अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन


परिजनों के पीछा करने पर खंडहर से निकलकर आरोपी भाग निकला जबकि बच्ची खंडहर में ही मिल गई। इस मामले में बच्ची के चाचा की ओर से गोगिना गांव निवासी कवींद्र कुमार के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511, पॉस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण पुलिस आरोपी कवींद्र कुमार की तलाश में थी। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम कवींद्र को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई चंचल सिंह, ललित मोहन, अशोक पंवार शामिल थे। आरोपी युवक को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed