{"_id":"5aca51ea4f1c1b516b8b46cc","slug":"the-amount-collected-for-home-delivery-of-cylinders-will-be-refunded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडरों की होम डिलीवरी के रूप में वसूली गई धनराशि वापस होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडरों की होम डिलीवरी के रूप में वसूली गई धनराशि वापस होगी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमवीएन की वितरक एजेंसी की ओर से सिलिंडरों की होम डिलीवरी के एवज में उपभोक्ताओं से वसूली गई धनराशि वापस होगी। डीएम ने एजेंसी में वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर शहर में रसोई गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से 12.50 प्रति सिलिंडर की दर से रुपये लिए जा रहे थे जबकि सिलिंडर को उपभोक्ता स्वयं या मजदूरों को रुपये देकर सिलिंडर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
मामला खुलने के बाद छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया था। इस मामले में डीएम रंजना राजगुरु ने अनुबंध के अनुसार निर्धारित अवधि से आज तक की होम डिलीवरी के चार्जेज के रूप में गैस उपभोक्ताओं से वसूली गई धनराशि को वापस करवाते हुए मामले में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच समिति का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जांच कमेटी प्रशिक्षु आईएएस नेहा मीणा और कांडा की एसडीएम की अध्यक्षता में गठित की गई है। समिति में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक और जिला पूर्ति अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।