{"_id":"308aea83a08d1799eac1c1356f95be67","slug":"the-22-youth-associative-test-trainee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 युवाओं ने ट्रेनी ऐसोसिएट के पदों के लिए परीक्षा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 युवाओं ने ट्रेनी ऐसोसिएट के पदों के लिए परीक्षा दी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय मेें रोजगार मेला संपन्नन हो गया। 22 युवाओं ने ट्रेनी ऐसोसिएट के पदों के लिए परीक्षा दी। सेवा योजन विभाग के इस कार्यक्रम में विज्ञान वर्ग से इंटर पास उन युवाओं को शामिल किया गया, जो रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं। इसके लिए सितारगंज से सिडकुल की हैंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बुलाया गया था।
विज्ञापन
कंपनी के एचआर प्रबंधक सौरभ कपूर, रमेश चंद्रा, किशोर पांडे और सेवा योजन विभाग के कर्मचारियों ने परीक्षा संपन्न कराई। प्रबंधक ने बताया कि परिणामों की शीघ्र घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित युवकों को 75 सौ रुपए मासिक वेतन के साथ ग्रेच्युटी, पीएफ, बोनस,अवकाश आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। जिला सेवा योजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि भविष्य में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन