{"_id":"57c316234f1c1b8364d4f79a","slug":"thala-village-45-families-from-10-days-in-the-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाकला गांव के 45 परिवार 10 दिन से अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाकला गांव के 45 परिवार 10 दिन से अंधेरे में
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के थाकला क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पिछले 10 दिनों से ठप है। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बताने के बाद भी फॉल्ट को दूर नहीं किया जा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने दो दिन के भीतर आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
थाकला निवासी पूरन चंद्र तिवारी, हरीश तिवारी, गोविंद बल्लभ, प्रकाश चंद्र, राजेंद्र चंद्र, कुंवर सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि थाकला, कोयना, हराड़ी गांवों को जोड़ने वाली बिजली लाइन में 10 दिन पूर्व फॉल्ट आ गया था। तब से पूरा क्षेत्र अंधकार में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 45 परिवार केरोसिन की ढिबरी के सहारे रात्रि प्रकाश करने को मजबूर हैं। बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। टीवी सेट शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल चार्ज नहीं हो पाने से संचार संपर्क में भी व्यवधान पैदा हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बाद भी आपूर्ति बहाल करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैैं। ग्रामीणों ने विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर दो दिन के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल न करने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन