{"_id":"612e83e88ebc3e88394c5bde","slug":"tender-for-car-in-jila-panchayat-bageshwar-bageshwar-news-hld4364009169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से शुरू थी बहुचर्चित कार की बोली, पहली ही बोली साढ़े छह लाख की लगी, 9 लाख में हुई नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से शुरू थी बहुचर्चित कार की बोली, पहली ही बोली साढ़े छह लाख की लगी, 9 लाख में हुई नीलाम
विज्ञापन
बागेश्वर जिपं परिसर में कार की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए उमड़ा रेला। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष की लक्जरी कार की बहुचर्चित नीलामी में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिपं ने कार की बोली के लिए एक लाख रुपये की न्यूनतम रकम निर्धारित की थी, पहली ही बोली 6.5 रुपये लगाई गई। अंत में नौ लाख रुपये में कार नीलाम हुई। 140 लोगों ने नीलामी में हिस्सा लिया।
छह वर्ष पहले जिपं अध्यक्ष के लिए 17 लाख रुपये में खरीदी गई टोयोटा इनोवा कार की नीलामी के लिए हाल में जिपं ने निविदा प्रकाशित कराई थी। कार की बोली एक लाख रुपये से शुरू करने से तमाम सवाल उठ खड़े हुए थे। जिपं उपाध्यक्ष और आठ जिपं सदस्यों ने कार की नीलामी को जिपं की परिसंपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया था। नागरिक मंच ने नीलामी पर रोक लगाने की मांग डीएम से की थी।
कार नीलामी का विरोध होने से यह मामला चर्चा में आ गया था। मंगलवार को कार की नीलामी की गई। पहली ही बोली 6.5 लाख रुपये लगी। अंतिम दौर में 8.93 लाख रुपये की बोली लगी। निजी व्यवसायी खड़क सिंह दफौटी ने नौ लाख रुपये की बोली लगाई। बोली उनके नाम छूट गई। उन्होंने नौ लाख और 18 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से जिला पंचायत को भुगतान किया। जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने कार की चाबी दफौटी को सौंपी। लोगों के हुजूम को देखते हुए नीलामी स्थल पर पुलिस का पहरा लगाना पड़ा।