फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Telemedicine Facility will Statrs In 26 PHC's In Bageshwar

बागेश्वर के 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शुरु होगी टेलीमेडिसन सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Telemedicine Facility will Statrs In 26 PHC's In Bageshwar
बागेश्वर के एपीएचसी घेटी में लगा सेटेलाइट उपकरण। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के 26 टाइप ए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में जल्द टेली मेडिसिन सुविधा शुरू होगी। सेवा के संचालित होने के बाद लोग वीडियो कॉल के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकते हैं। संचारविहीन क्षेत्रों में सुविधा को संचालित करने के लिए विभाग ने विशेष सेटेलाइट उपकरण लगाए हैं।
विज्ञापन

जिले में टेली मेडिसिन की शुरुआत 29 अप्रैल 2020 को हुई थी। सेवा अब तक हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के स्तर पर संचालित की जा रही थी। सीएचओ, आशा कोऑर्डिनेटर और आशा फैसिलिटेटर के माध्यम से लोगों को टेली मेडिसिन की सुविधा मुहैया कराई जा रही थी और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के विशेषज्ञ इसकी निगरानी करते थे।
विज्ञापन

अब पीएचसी से भी इस सेवा का संचालन किया जाएगा। अब तक जिले में 36,497 लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। विभाग ने नेटवर्क की समस्या को दूर करने के लिए निजी संचार कंपनी के सेटेलाइट उपकरण लगाए हैं। कार्यक्रम की निगरानी सुशीला तिवारी अस्पताल के नौ विशेषज्ञ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों को मिलेगा लाभ
बागेश्वर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनलेख, बोहाला, छानी, द्यौनाई, दोफाड़, घेटी, घिंघारुतोला, जाख, जखेड़ा, जलमानी, काफलीगैर, कमेड़ीदेवी, कंधार, खंतोली, खाती, खातीगांव, लाहुर, लोहारखेत, पालड़ीछीना, फरसाली, पोथिंग, रवाईखाल, सानिउडियार, शामा, उद्यमस्थल और वज्यूला।

कोट
चयनित पीएचसी में सेटेलाइट की मदद से संचार सुविधा मुहैैया कराने के बाद टैबलेट, प्रिंटर, राउटर का वितरण किया जा चुका है। टेली मेडिसिन शुरू कराने का इंतजाम पूरा हो गया है। जल्द सेवा शुरू होगी।
डॉ. हरीश पोखरिया, डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी टेली मेडिसिन बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed