फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teenager accused of rape

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teenager accused of rape
Teenager accused of rape
बागेश्वर। गरुड़ के पिंगलो राजस्व क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना दिया। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। इधर किशोरी के परिजनों ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिंगलों राजस्व क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 20 जनवरी राजस्व पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उसने बीते सोमवार को गांव के ही एक युवक पर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को आरोपी के खिलाफ धारा 363/366 ए/376/पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया था। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी संतोष कुमार (19) को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया है कि नाबालिग के परिजनों ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। नाबालिग को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed