{"_id":"657f37e26a3bf08e8c073146","slug":"team-won-champion-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-3164-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स में पिथौरागढ़ की बेटियां चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स में पिथौरागढ़ की बेटियां चैंपियन
Sun, 17 Dec 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर कैंपस के अधीन चल रही अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ कैंपस की टीम चैंपियन रही। अल्मोड़ा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग की प्रतियोगिता आज से होगी। बागेश्वर डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 10,000 मीटर दौड़ में पिथौरागढ़ कैंपस की माया कुमारी अव्वल रहीं। इसी स्पर्धा में पिथौरागढ़ की मीना कोरंगा ने दूसरा और अल्मोड़ा कैंपस की जानकी ऐरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बागेश्वर कैंपस के डीन छात्र कल्याण डॉ. जीवन सिंह गढि़या ने विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटें। वहां पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुंदर कुमार, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. ओम प्रकाश, मनोज कुमार, अखिलेश चौहान, धर्मेंद्र बोरा आदि मौजूद थे।
परिणाम-
-800 मीटर दौड़ -पिथौरागढ़ की कविता प्रथम, द्वाराहाट महाविद्यालय की कविता तरियाल द्वितीय, द्वाराहाट की हीं हेमा रावत तृतीय
-1500 मीटर -पिथौरागढ़ की मीनू शर्मा प्रथम, टनकपुर डिग्री कॉलेज की अंकिता बोरा द्वितीय, अल्मोड़ा कैंपस की तुलसी बिष्ट तृतीय।
-200 मीटर - पिथौरागढ़ की सिया बोरा प्रथम, पिथौरागढ़ की बीना द्वितीय, रानीखेत डिग्री कॉलेज की दीक्षा भट्ट तृतीय
-100 मीटर बाधा दौड़- पिथौरागढ़ की कविता सामंत प्रथम, बागेश्वर कैंपस की खिला मेहता द्वितीय और देवीधूरा की पूजा गोस्वामी तृतीय
- 400 मीटर बाधा दौड़- पिथौरागढ़ की दीपिका सामंत प्रथम, पिथौरागढ़ की बीना द्वितीय, सोमेश्वर की अंजलि बोरा तृतीय
-गोला फेंक- बागेश्वर की चांदनी भंडारी प्रथम, गरुड़ की निकिता मेहरा द्वितीय, चंपावत की नीलम विश्वकर्मा तृतीय
-हैमर थ्रो - नारायणनगर की विनीता कन्याल प्रथम, सोमेश्वर की प्रिया आर्या ने द्वितीय, सोमेश्वर की मानसी बोरा तृतीय