{"_id":"61954b04dbc37027831b9fe4","slug":"teachers-post-vacant-in-bageshwar-bageshwar-news-hld444883041","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 275 और एलटी शिक्षकों के 189 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 275 और एलटी शिक्षकों के 189 पद रिक्त
विज्ञापन
Teachers Post Vacant in Bageshwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक और प्रवक्ताओं के 464 पद रिक्त चल रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। कई विद्यालयों में लंबे समय से प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की कमी बनी हुई है। अभिभावकों और विद्यार्थियों के कई बार मांग करने के बाद भी विभाग समस्या का निदान नहीं कर रहा है।
जिले में 61 इंटर कॉलेज और 32 हाईस्कूल हैं। माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 533 पद स्वीकृत हैं। जिसके सापेक्ष 258 प्रवक्ताओं की तैनाती हो सकी है। 275 प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। एलटी सहायक अध्यापकों के स्वीकृत 706 पदों के सापेक्ष 517 पदों पर शिक्षक तैनात हैं। 189 पद रिक्त चल रहे हैं। प्रवक्ताओं और शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों को खासी परेशानी हो रही है। पहले कोरोना के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई थी, अब स्कूल खुलने के बाद शिक्षकों की कमी से शिक्षा प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षार्थियों को शिक्षकों की कमी से अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
अतिथि शिक्षकों की तैनाती पर भी बरकरार है समस्या
बागेश्वर। माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं और एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों के सापेक्ष विभाग ने अतिथि शिक्षकों की तैनाती की, लेकिन अब भी कई पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रवक्ताओं के 275 रिक्त पदों के सापेक्ष 142 अतिथि शिक्षकों को तैनात किया गया है, लेकिन 133 पद खाली पड़े हैं। सहायक अध्यापकों के रिक्त पड़े 189 पदों के सापेक्ष 91 अतिथि शिक्षक नियुक्त हैं, लेकिन 98 पदों पर किसी भी शिक्षक की तैनाती नहीं होने से शिक्षा पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रवक्ता और एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर शासन को सूचित किया गया है। प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्ति और प्रोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के दूर होने की उम्मीद है।
पदमेंद्र सकलानी, सीईओ बागेश्वर