{"_id":"681e4acf2bbed27a04021f3b","slug":"teachers-not-sufficient-in-school-bageshwar-news-c-231-1-ha11012-115418-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नए सत्र में भी विद्यालयों को नहीं मिल पाए पर्याप्त गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नए सत्र में भी विद्यालयों को नहीं मिल पाए पर्याप्त गुरुजी
Sat, 10 May 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 10 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय से 169 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। अभिभावक सरकार और शिक्षा विभाग से लंबे समय से शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्यवाही इस दिशा में नहीं हुई है। बागेश्वर ब्लॉक में 246 प्राथमिक स्कूलों में 80 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। कपकोट ब्लॉक में 195 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। यहां 39 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। गरुड़ ब्लॉक में 130 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं।
यहां भी लंबे समय से 50 पद रिक्त चल रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि एक ओर सरकार नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व शिक्षकों को घर-घर भेजकर सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने की अपील करती है। अभिभावक सोहन राम का कहना है कि सरकारी स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चे ही पढ़ते हैं।