फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teachers Association convention in Bageshwar

राजकीय शिक्षक संघ बागेश्वर का अधिवेशन

Sat, 21 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 21 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ बागेश्वर का ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन जीआईसी बागेश्वर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। भैरव दत्त पांडेय निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भी हुई। जिसका विषय था ‘गुणवत्ता युक्त शिक्षा, सबकी पहुंच’। मुख्य अतिथि सीईओ आरसी आर्य ने कहा कि समाज के निचले तबके तक शिक्षा पहुंचाना जरूरी है। मंडलीय मंत्री डॉ. भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि शिक्षा में हो रहे नवाचारों एवं प्रयोगों को उचित माध्यम से कक्षा कक्ष तक पहुंचाना होगा, तभी शिक्षा की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सार्थकता साबित होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करने को कहा। मंडलीय उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र धपोला ने कहा कि समान शिक्षा प्रणाली लागू होने तक शिक्षा में गुणवत्ता नहीं आ सकती।

विज्ञापन


इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भैरव दत्त पांडेय अध्यक्ष, दिगपाल सिंह मेहता उपाध्यक्ष, डॉ. रुचि साह महिला उपाध्यक्ष, मोहन चंद्र साह मंत्री, प्रताप सिंह मेहरा संयुक्त मंत्री, अंजू दिगारी संयुक्त मंत्री महिला, आय-व्यय निरीक्षक मनोज कुमार चुने गए। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी प्रमोद तिवारी, केआर आर्य की देखरेख में चुनाव हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को डॉ. भुवन जोशी ने शपथ दिलाई। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष मोहन बिष्ट, मंत्री विजय गोस्वामी, नैनीताल के जिला मंत्री विवेक पांडेय, अध्यक्ष हेम, उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी, संदीप, मोहन धामी, गिरीश चंद्र पांडे आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed