फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Teachers are not available in District.

Bageshwar News: बिना प्रवक्ताओं के भविष्य गढ़ रहे विद्यार्थी

Sat, 29 Jul 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teachers are not available in District.
बागेश्वर। इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के रिक्त पद विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। जिले में प्रवक्ताओं के सामान्य शाखा में 117 रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक भी तैनात नहीं हैं। हालात यह है कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों में प्रवक्ताओं के 38 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 61 इंटर कॉलेजों में सामान्य शाखा में प्रवक्ताओं के 255 पद रिक्त चल रहे हैं। 138 पदों की जिम्मेदारी अतिथि शिक्षक संभाल रहे हैं, लेकिन बाकी पदों पर कोई पढ़ाने वाला नहीं है। प्रवक्ताओं के नहीं होने से विद्यार्थियों को खासा नुकसान हो रहा है। इंटर कॉलेजों की यह स्थिति नई नहीं है। पूर्व के वर्षों से यही सिलसिला चला आ रहा है।
विज्ञापन



विषयवार प्रवक्ताओं के रिक्त पदों का विवरण
हिंदी- 01 रसायन विज्ञान- 15
अंग्रेजी- 09 गणित- 05
संस्कृत- 21 जीव विज्ञान- 12
भौतिक विज्ञान- 11 अर्थशास्त्र- 07,
नागरिक शास्त्र- 15 इतिहास- 11,
भूगोल - 06 समाजशास्त्र- 04


महिला शाखा में रिक्त पदों का विवरण
बागेश्वर। प्रवक्ताओं की महिला शाखा में 24 रिक्त पदों अतिथि शिक्षक भी तैनात नहीं हैं। प्रवक्ता विहीन इन पदों पर कोई पढ़ाने वाला नहीं होने से विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शाखा
हिंदी 01 अंग्रेजी 01
संस्कृत 03, भौतिक विज्ञान 03
रसायन विज्ञान 02 गणित 02
जीव विज्ञान 04 नागरिक शास्त्र 03
अर्थशास्त्र 03 इतिहास 02


प्रवक्ताओं के अधिकतर रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं। कुछ पद खाली हैं। जल्द होने वाली पदोन्नति के बाद प्रवक्ताओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। - जीएस सौन, सीईओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed