{"_id":"6ade4f3a023bd8c48c0eedb4","slug":"call-to-action-for-the-bageshwar-tanakpur-rail-line-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-128970-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग के लिए भरी हुंकार
Mon, 26 Oct 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग निर्माण की मांग के लिए रेल संघर्ष समिति ने रविवार को बैठक की। रेल संघर्ष समिति की जिलाध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि रेल मार्ग निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू नहीं होने पर आगामी चुनाव में जनता चुनावों का विरोध करेगी।
बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने चार साल पहले हल्द्वानी में आयोजित चुनावी सभा में रेल मार्ग बनाने की बात कही थी लेकिन धरातल पर अभी तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कहा कि रेल मार्ग बनने से क्षेत्र का विकास और आवागमन में आसानी होगी। इससे पर्यटन बढ़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि रेल मार्ग निर्माण के लिए वह 2004 से संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर नरेंद्र खेतवाल, चरण सिंह बघरी, अधिवक्ता राजेश रौतेला, हरीश सोनी, केशवानंद जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद