{"_id":"5ba1334a867a557eaa4ddc6b","slug":"teacher-transfers-due-to-transfer-of-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक का तबादला करने से भड़के ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक का तबादला करने से भड़के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन देते गौला आगर के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय गौला आगर में तैनात शिक्षक का तबादला किए जाने से ग्रामीण भड़क उठे हैं। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डीएम के समक्ष विरोध जताया। उन्होंने शिक्षा विभाग पर डीएम के आदेश को भी न मानने का आरोप लगाया।
गौला आगर के ग्रामीणों ने बताया 16 जून को उन्होंने डीएम डीएम से मिलकर बताया था कि विभाग यहां तैनात एक शिक्षक का तबादला कर रहा है। तब डीएम ने शिक्ष विभाग को शिक्षक का तबादला न करने के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी विभाग ने शिक्षक का अन्यत्र तबादला कर दिया है। अब एकमात्र शिक्षक ही विद्यालय में रह गया है जिससे शिक्षण कार्य चौपट हो गया है। विद्यालय में 27 बच्चे हैं तथा 5 कक्षाएं व मिड डे मील तथा अन्य विभागीय कार्य कर पाना एक शिक्षक के लिए संभव नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर दूसरे शिक्षक की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में वंशीधर, किशन राम, कुंदन लाल, भगवती प्रसाद, रमेश लाल, प्रकाश चंद्र आदि थे।