{"_id":"59c14fee4f1c1b29688b5699","slug":"teacher-absent-from-september-5-for-no-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अवकाश लिए पांच सितंबर से शिक्षक अनुपस्थित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अवकाश लिए पांच सितंबर से शिक्षक अनुपस्थित
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट(बागेश्वर)।
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट के उपजिलाधिकारी ने मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तीख का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में कार्यरत एक सहायक शिक्षक बिना अवकाश लिए लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने इसको गंभीर बताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन
एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने मंगलवार को विद्यालय का निरीक्षण किया तो सहायक शिक्षक विनोद कुमार पिछले पांच सितंबर से अनुपस्थित पाए गए। शिक्षक की ओर अवकाश संबंधी कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
एसडीएम को पूछताछ में पता चला कि उक्त शिक्षक माह में केवल आठ-नौ दिन ही विद्यालय आते हैं और एक ही दिन आकर पूरे माह की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करा देते हैं। इसको गंभीर लापरवाही मानते हुए एसडीएम ने कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
एसडीएम ने विद्यालय के भोजन कक्ष और कमरों का निरीक्षण भी किया और बच्चों से भी सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि उक्त शिक्षक के खिलाफ ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की लगातार शिकायत मिल रही थी। एसडीएम ने कहा कि अन्य विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा।