फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Taps dry for eight days, drinking water crisis in Ganiyadyooli

Almora News: आठ दिन से सूखे नल, गनियाद्योली में पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Taps dry for eight days, drinking water crisis in Ganiyadyooli
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लगातार बारिश के बाद भी ताड़ीखेत विकासखंड के कई गांवों और गनियाद्योली कस्बे में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। बीते आठ दिनों से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी है।
विज्ञापन

गनियाद्योली क्षेत्र में गगास पंपिंग पेयजल योजना के अंतर्गत पानी की आपूर्ति की जाती है। आठ दिनों से यहां पानी नहीं आ रहा है । लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से बिलों का भुगतान कर रहे हैं, इसके बावजूद पानी का संकट आए दिन बना रहता है। पहले भी वह अनियमित आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे थे। अब लगातार आठ दिन से पानी न मिलने पर हालात गंभीर हो गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि जल निगम और जल संस्थान के बीच सामंजस्य की कमी के कारण पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। स्थिति यह है कि टैंकरों से भी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। गांवों में महिलाओं को पीने का पानी जुटाने के लिए कई किलोमीटर दूर स्रोतों पर जाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन



बोले लोग-
क्षेत्र में पेयजल की समस्या अब स्थायी रूप ले चुकी है। अधिकारी मौके पर आते ही नहीं और जब आते भी हैं तो सिर्फ फाइलों में ही कार्यवाही दिखा देते हैं। लोग परेशान हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। - अमित पांडेय, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

- आठ दिन से फॉल्ट खोजने की बातें हो रही हैं। अगर विभाग के पास तकनीकी टीम और संसाधन हैं तो इतना समय क्यों लग रहा है। दरअसल विभाग में जवाबदेही नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। - भास्कर बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता
- सुबह से शाम तक हमें काम छोड़कर पानी ढोने जाना पड़ता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते क्योंकि उन्हें भी पानी लाना पड़ता है। जब इतना बड़ा पंपिंग प्लांट यहां बना है तो फिर हमें यह परेशानी क्यों झेलनी पड़ रही है। - विजय रावत, ग्रामीण

कोट-
बारिश के चलते सड़क धंसने से भूमिगत पाइप लाइनें टूट गई थीं। आखिरकार फॉल्ट का पता लगा लिया गया है। मरम्मत के लिए बाहर से मिस्त्री बुलाया है और उम्मीद है कि एक-दो दिन में आपूर्ति बहाल हो जाएगी। - जयपाल सिंह तोमर, एई, जल निगम रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed