{"_id":"585427e14f1c1be8516497a7","slug":"tanuja-hum-and-the-pride-of-new-taekwondo-competition-was-won-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनूजा, गुंजन, नवीन और गौरव ने जीती ताइक्वांडो स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनूजा, गुंजन, नवीन और गौरव ने जीती ताइक्वांडो स्पर्धा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल विभाग की ओर से इंडोर स्टेडियम में अंडर-14 जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष हीरा सिंह धपोला ने किया। विभिन्न मुकाबलों में तनुजा, गुंजन, नवीन और गौरव विजेता रहे।
पहले दिन हुई प्रतियोगिता के बालिका वर्ग 20 किग्रा भार वर्ग में तनुजा, 22 किग्रा भार वर्ग में गुंजन गड़िया पहले स्थान पर रही। बालक वर्ग के 17 किग्रा भार वर्ग में नवीन और 15 किग्रा भार वर्ग में गौरव बिष्ट पहले स्थान पर रहे। 27 किग्रा भार वर्ग में आयुष नगरकोटी और बालिका वर्ग के 41 किग्रा भार वर्ग में योगिता मर्तोलिया विजेता रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 125 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव, जुबैर अहमद, प्रशिक्षक गुंजन बाला, किरन नेगी, अशोक मेहरा आदि थे।