फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Talks with Bageshwar Jila President failed for the third time

जिपं अध्यक्ष से तीसरी बार भी विफल रही वार्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Talks with Bageshwar Jila President failed for the third time
बागेश्वर। बीते 15 जून से जिला पंचायत पर अ नियमितताओं का आरोप लगाते हुए धरना दे रहे जिपं उपाध्यक्ष और जिपं सदस्यों की जिपं अध्यक्ष बसंती देव से एक बार फिर वार्ता विफल रही। उपाध्यक्ष और सदस्य बराबर बजट के आवंटन, समितियों के पुनर्गठन की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जिपं सदस्यों ने मांगों को लेकर धरना दिया। मांगों को लेकर नारेबाजी की। दोपहर बाद जिपं सदस्य पूरन सिंह गढ़िया की मध्यस्थता में जिपं अध्यक्ष बसंती देव जिपं सदस्यों से वार्ता के लिए पहुंची। अध्यक्ष के साथ चली वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला। जिपं उपाध्यक्ष और सदस्य शासन से आवंटित बजट जिपं क्षेत्रों में बराबर बांटने, नियोजन समेत अन्य समितियों का पुनर्गठन करने की मांग पर अड़े रहे और लिखित आश्वासन देने की मांग करने लगे। जिपं अध्यक्ष सदन में इन मुद्दों पर बात करने की बात कहतीं रही। उन्होंने जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों से आंदोलन समाप्त करने की मांग की। जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों ने आंदोलन समाप्त करने से इंकार कर दिया। जिपं उपाध्यक्ष परिहार, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, रूपा कोरंगा, इंदिरा परिहार ने कहा है कि शनिवार की शाम तक उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो सोमवार से आंदोलन अगले चरण में प्रवेश करेगा। क्रमिक अथवा आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed