फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   take action against smuglers

स्मैक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
take action against smuglers
कलक्ट्रेट में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर और इसके आसपास के क्षेत्र में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि कुछ स्थानीय युवकों और बाहरी तत्वों द्वारा बागेश्वर में स्मैक बेची जा रही है।
विज्ञापन

इस कारण क्षेत्र के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने स्मैक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहां नगराध्यक्ष नितिन जोशी, सभासद धीरेंद्र परिहार, ललित गोस्वामी, नितिन जोशी, तनुज पांडे, राहुल साह, राजेंद्र दानू, सावन साह, भूपेश कुमार, मोहित चौबे, हरीश मलडा, विक्की सुयाल आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने युवाओं, विद्यार्थियों में बढ़ रही नशाखोरी रोकने की मांग की। व्यापारियों के शिष्टमंडल ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपकर नशे के अवैध कारोबार से संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहां व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, मनीष पांडे, अनिल कार्की आदि थे।

कलक्ट्रेट में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपते बजरंग दल के कार्यकर्ता।

कलक्ट्रेट में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपते बजरंग दल के कार्यकर्ता।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed