फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Symptoms of diphtheria in two youngster

भाई-बहन में गलघोंटू के लक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of diphtheria in two youngster
प्रतीकात्मक।
बागेश्वर। कपकोट के चचई गांव में एक बार फिर गलघोंटू के मामले सामने आए हैं। रोग से पीड़ित एक ही परिवार के दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चचई समेत कई गांवों में बीते जुलाई माह से गलघोंटू रोग ने दस्तक दे रखी है। जिले में अब तक गलघोंटू से आठ मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

चचई गांव बलवंत कुमार के पुत्र किशोर (16) और उनके भाई मोहन राम की पुत्री दया (15) में गलघोंटू (डिप्थीरिया) के लक्षण पाए गए हैं। जिला चिकित्सालय की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता निखुर्पा ने बताया कि किशोर को सोमवार को और दया को मंगलवार को जांच के बाद भर्ती किया गया है। दोनों लोगों में गलघोंटू के लक्षण मिले हैं। दोनों पीड़ितों की हालत सामान्य बनी हुई है। इलाज की प्रक्रिया जारी है। बताया कि जरूरत पड़ने पर गलघोंटू रोग में कारगर एंटी टॉक्सिन के टीके लगाए जा रहे हैं। बता दें कि गलघोंटू से चचई गांव में छह, जगथाना और गरुड़ में एक-एक बच्चे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

राहत-जिला अस्पताल में एंटी टॉक्सिन का टीका उपलब्ध
बागेश्वर। राहत की बात यह है कि जिला अस्पताल में गलघोंटू रोग में कारगर एंटी टॉक्सिन का टीका उपलब्ध हो गया है। गलघोंटू के लगातार मामले सामने आने के बाद भी एंटी टॉक्सिन का टीका न होने से स्वास्थ्य महकमा लोगों के निशाने पर था। जिला चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट हरीश चंद्र सिंह ऐठानी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से 60 एंटी टॉक्सिन टीके प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed