{"_id":"570fe4b74f1c1b16384a6dc3","slug":"swinging-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलते तार न बन जाएं हादसे का कारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलते तार न बन जाएं हादसे का कारण
ब्यूरा/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत नरगोली के देवलेत तोक में बिजली के तारों का आपस में काफी करीब से गुजरना कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। ग्रामीणों ने करंट लगने के डर से तारों पर पत्थर बांधे हैं। ग्रामीणों ने यूपीसीएल को कई बार शिकायत भी की है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने तारों को शीघ्र नहीं कसने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
ग्रामीण मंगल राम ने बताया कि गांव में बिजली के तार कई जगह लटक रहे हैं। इससे करंट लगने का खतरा बना हुआ है। विभाग को कई बार तारों को कसने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई जगह तार आपस में चिपके हुए हैं। इनमें कई बार स्पार्किंग होती है।
विज्ञापन
पोलों के नीचे से आम रास्ता होने के साथ ही मवेशी भी बांधे जाते हैं। तारों को नहीं कसे जाने से कुछ लोगों ने अब उनमें पत्थर बांध दिए हैं। उन्होंने यूपीसीएल से तारों को शीघ्र कसने की मांग की है। इधर, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि क्षेत्रीय जेई को मौके पर भेजकर तारों को कसवाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन