{"_id":"571fa5ad4f1c1bf571a9180e","slug":"swarnkaron-then-downed-shutters-of-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकारों ने फिर गिराए दुकानों के शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकारों ने फिर गिराए दुकानों के शटर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्वर्णकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्णकारों ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है। बागेश्वर के स्वर्णकारों ने दो दिन के लिए दुकानों के शटर गिरा दिए। हड़ताल के चलते शादी-ब्याह की तैयारियों में जुटे लोगों को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वर्णकारों की दुकानें आज भी बंद रहेंगी।
मालूम हो कि स्वर्णकार एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इससे पूर्व हड़ताल पर गए स्वर्णकारों ने 45 दिनों तक दुकानें बंद रखी थी। लगभग एक पखवाड़े तक दुकानें खुलने के बाद एक बार फिर स्वर्णकार हड़ताल में चले गए हैं। स्वर्णकारों ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद करने के बाद एक बैठक की। स्वर्णकारों ने कहा कि आल इंडिया सराफा एसोसिएशन की ओर से जो भी निर्णय लिया जाएगा उसी के अनुसार वह काम करेंगे। इस मौके पर स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय वर्मा, हरीश वर्मा, मोहित रस्तोगी, भुवन लाल, नानू रस्तोगी, हेम प्रकाश, किशोर वर्मा, हरीश वर्मा, राजू वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन