{"_id":"591f22a14f1c1bdb30f2332f","slug":"survey-starts-to-connect-the-mishap-and-belang-to-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिछात और बेलंग को सड़क से जोड़ने के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिछात और बेलंग को सड़क से जोड़ने के लिए सर्वे शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 19 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि के कपकोट खंड ने नगर पंचायत के पलायनग्रस्त मिछात और बेलंग मोहल्ले को यातायात से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। सर्वे शुरू होने से नागरिकों में खुशी है। इस समस्या को अमर उजाला ने दो मई के अंक मेें प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
सड़क नहीं होने से नगर पंचायत क्षेत्र मिछात और बेलंग से करीब 20 परिवार पलायन करके अन्यत्र चले गए हैं। दोनों मोहल्लों में अब करीब 12 परिवार ही रह गए हैं। ग्रामीण सड़क बनाने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। अमर उजाला ने दो मई के अंक में सड़क की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। क्षेत्रीय विधायक बलवंत भौर्याल के निर्देश पर लोनिवि ने अब सड़क निर्माण के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। लोनिवि के अनुसार सड़क अग्रणी पोथिंग-चीराबगड़ सड़क से कन्यूटी मोहल्ला से होते हुए बेलंग मिछात तक बनेगी। जेई सन्नी कुमार सन्नी और सर्वेयर शोबन सिंह राठौर ने बताया कि सड़क की वर्तमान दूरी सात किमी है।
विज्ञापन
जेई ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट शीघ्र ही ईई को सौंपी जाएगी इसी के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सर्वे शुरू होने पर नागरिकों ने विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया और नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी का आभार जताया है।
विज्ञापन