{"_id":"5f357d258ebc3e3d1a5b106a","slug":"sunil-s-shop-starts-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3932978196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम हुए मेहरबान, सुनील की सज गई दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम हुए मेहरबान, सुनील की सज गई दुकान
विज्ञापन
बागेश्वर के सिमीनरगोल गांव में रेहड़ी देने के बाद सुनील कुमार के साथ मौजूद डीएम विनीत कुमार। संव?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लॉकडाउन के बाद पंजाब से लौटे से सिमीनरगोल के प्रवासी सुनील कुमार ने रेहड़ी लगाकर स्वरोजगार की शुरूआत की लेकिन कुछ अराजकतत्वों ने रेहड़ी को काटकर गधेरे में फेंक दिया। मामला सोशल मीडिया पर छाया तो खुद मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लेकर जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अगले ही दिन डीएम विनीत कुमार मौके पर पहुंचे और सुनील को रेहड़ी और अन्य सामान उपलब्ध कराया। साथ ही रेहड़ी तोड़ने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
सिमीनरगोल गांव के प्रवासी सुनील कुमार पुत्र प्रेम राम लॉकडाउन के चलते तीन महीने पहले ही घर लौटे थे। हाल ही में उसने गांव में रेहड़ी लगाकर व्यवसाय शुरू किया ताकि जिंदगी को फिर से पटरी पर लाया जा सके। बिक्री बढ़ी तो लगा कि जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ जाएगी। लेकिन रविवार रात अराजक तत्वों ने उसकी रेहड़ी तोड़कर गधेरे में फेंक दी। डीएम विनीत कुमार ने रेहड़ी/ठेला तोड़े जाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को गांव सुनील कुमार को न केवल रेहड़ी और विक्रय किए जाने वाली सामग्री उपलब्ध कराई बल्कि व्यक्तिगत रूप से प्रवासी सुनील कुमार से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना। डीएम ने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को रेहड़ी तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि ऐसे कृत्य की पुनरावृत्ति न हो।
रेहड़ी और विक्रय किए जाने वाली सामग्री उपलब्ध कराने पर सुनील कुमार और उनके पिता प्रेम राम ने डीएम का आभार व्यक्त किया। डीएम ने सिमीनरगोल क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। प्रवासियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और अन्य रोजगारपरक योजनाओं के बारे में जानकारी भी गई। वहां जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार नवाजिश खलिक समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।