फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sunderdunga risky glacier track

जोखिम भरा है सुंदरढुंगा ग्लेशियर ट्रैक

Wed, 24 Jun 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर Updated Wed, 24 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sunderdunga risky glacier track

सुंदरढुंगा ग्लेशियर जाने वाला रास्ता ट्रैकरों के लिए जान का दुश्मन बना हुआ है। थोड़ी सी चूक में जीवन और मौत का फासला बस पल भर का ही रहता है, लेकिन फिर भी साहसिक यात्रा पर जाने वाले लोग इस जोखिम को चुनौती देने में चूकते नहीं हैं। बहरहाल शासन और प्रशासन को ट्रैकरों की सुविधा का ध्यान रखना ही चाहिए।

विज्ञापन


अहमदाबाद निवासी मोहिल पांडे और गुड़गांव निवासी नमन चिलवाल ने सुंदरढुंगा ग्लेशियर की यात्रा से लौटने के बाद बताया कि  इस गलेशियर को जोड़ने वाला रास्ता अभी तक ठीक नहीं हुआ है। लगभग छह किलोमीटर रास्ता गायब है। ढ़ुंगियाढौन से कटहलिया तक रास्ता बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन


यहां सुंदरढुंगा नदी के किनारे से होकर जाने में भारी कठिनाई हो रही है। वहां नदी किनारे चट्टानों का पकड़कर जाना पड़ रहा है। थोड़ी सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है। वापसी में भी जातोली गांव तक आने के में भारी कठिनाई हुई। सुंदरढ़ुंगा से लौटे योगेश परिहार और गिरीश परिहार ने बताया कि इस रास्ते पर आठ स्थानों में जोखिम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदरढुंगा  नदी ने अपना रास्ता बदल दिया है। जातोली के ग्रामीणों ने बताया कि कठहलिया तक चौदह किमी रास्ते को बनाने के लिए काम शुरू हुआ था जो अभी तक तीन किमी ही बन सका है। अब बारिश के कारण काम रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed