फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Suggestions given.

Bageshwar News: विशेषज्ञ समिति को दिए सुझाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Suggestions given.
बागेश्वर के कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशाला में विचार रखते - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। समान नागरिक संहिता कानून पर गठित विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने बागेश्वर में आम नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, वकीलों, बुद्धिजीवियों से समान नागरिक संहिता के लिए सुझाव लिए। समिति ने लोगों के सुझावों को रिकार्ड किया।
विज्ञापन

बागेश्वर विकासखंड सभागार में हुई बैठक में विशेषज्ञ समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न सिंह और मन्नू गौड़ ने प्रस्तावित समान नागरिक संहिता की जानकारी दी। सदस्यों ने बताया कि समिति से व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले कायदे कानूनों का परीक्षण कर आवश्यक परिवर्तन और संशोधन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई है। समिति के सदस्यों ने बैठक में मौजूद नागरिकों से विवाह उम्र, बहुविवाह, तलाक, गोद लेना, संपत्ति का अधिकार, लिव इन रिलेशनशिप, समलैंगिकता आदि विषयों पर परिचर्चा कर विचार जाने।
विज्ञापन

कई लोगों ने शादी की उम्र बढ़ाने की बात कही। बच्चों की अर्जित संपत्ति पर माता-पिता का अधिकार, महिलाओं को पुरुषों के समान बराबर संपत्ति का अधिकार, संस्कृति और रीति-रिवाजों से छेड़छाड़ किए बिना सभी के हितों को ध्यान में रखते कानून बनाने, तलाक संबंधी कानून में सरलीकरण करने, लिव इन रिलेशनशिप के लिए आयु सीमा निर्धारित करने, एक व्यक्ति-एक विवाह, दो बच्चे, गोद लेने की प्रक्रिया में सरलीकरण करने, जनसंख्या नियंत्रण, दहेज प्रथा पर कानून बनाने आदि के सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीडीओ संजय सिंह, एसडीएम हर गिरि गणमान्य व्यक्ति, महिलाएं, विद्यार्थी, शिक्षक, वकील और आम नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed