फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Suggestions for improvement in education system in review meeting

समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव दिए

Sun, 02 Apr 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 02 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Suggestions for improvement in education system in review meeting
कार्यशाला में उपस्थित सीईओ एवं अन्य अधिकारी।  - फोटो : अमर उजाला
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुुई एक दिवसीय अकादमिक समीक्षा बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने कहा कि स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने और गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए बीआरपी एवं सीआरपी में नियुक्त शिक्षकों को स्कूलों में जाकर अकादमिक अनुसमर्थन प्रदान करने की जरूरत बताई। 
विज्ञापन



इस मौके पर वक्ताओं ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपने अपने सुझाव दिए। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने स्कूलों में नवाचारी और सृजनात्मक शिक्षण करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने संदर्भ व्यक्तियों से सरकारी शिक्षा प्रणाली का कायाकल्प करने के लिए दिन-रात मेहनत करने का आह्वान किया। डायट के प्राचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्तर को ऊंचा उठाने की जरूरत है।  
विज्ञापन



इसके लिए डायट की ओर से संकुल संदर्भ व्यक्ति और ब्लाक संदर्भ व्यक्ति को अकादमिक अनुसमर्थन दिया जाएगा। उन्होंने डायट स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित करने की बात कही। बैठक में आरटीई के सख्ती से अनुपालन एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के बढ़ते हस्तक्षेप को कम करने, हर माह कक्षा कक्ष में आने वाली परेशानियों पर चर्चा करने और निदान के प्रयास करने की बात कही गई। इस मौके पर डॉ. विमल किशोर, डॉ.शैलेंद्र धपोला, डॉ.केएस रावत, डॉ.पीएस मावड़ी, आरके जोशी, बीडी पांडे, केपी चंदोला, एपी सिंह, एनएस मौर्य आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed