फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   sucide in Bageshwar

बागेश्वर में एक और व्यक्ति ने की आत्महत्या, जून से अब तक 14 दे चुके जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
sucide in Bageshwar
बागेश्वर। जिले के दुदीला (कौसानी) गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक क्लीनर की मृत्यु हो गई। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

दुदीला गांव निवासी महेश राम (45) पुत्र हिम्मत राम ट्रक क्लीनर था। महेश शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर आया। खाना खाकर परिजनों से घूमकर आने की बात कहकर निकला लेकिन तब से घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रात करीब 11 बजे वह घर के पास बेड़ू के पेड़ पर लटका मिला। रस्सी हटाने तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। कौसानी के थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि ग्राम प्रधान गोपाल राम ने शनिवार सुबह छह बजे घटना की सूचना दी। शनिवार को पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिले में 40 दिन में 14 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें बाहरी प्रदेशों से लौटे दो प्रवासी भी शामिल हैं। लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं से तमाम सवाल उठ रहे हैं। आत्महत्याओं का कारण पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed