{"_id":"5f08a86e8ebc3e63bf1e087f","slug":"sucide-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3892673197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा के टाना ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा के टाना ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, मौत
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। एक बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक कांडा तहसील में सिमकुना ग्राम पंचायत के टाना तोक निवासी लक्ष्मण सिंह (70) ने बृहस्पतिवार रात जहर खा लिया। बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें कांडा अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच एएसआई सुजान सिंह कर रहे हैं। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।
बागेश्वर में जून से 13 लोग कर चुके आत्महत्या
बागेश्वर। जिले में 40 दिन में 13 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें दो प्रवासी युवक भी शामिल हैं। 13 में 10 आत्महत्याएं जून में हुईं। लगातार हो रही आत्महत्याओं ने जिले के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अधिकांश मामलों में तनाव, पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मानसिक तनाव झेल रहे लोगों से हेल्पलाइन नंबर में संपर्क करने की अपील की है, ताकि उन लोगों की काउंसलिंग की जा सके। एसपी रचिता जुयाल का कहना है कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर लोग पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 में संपर्क कर सकते हैं। परेशानियों से घिरे लोगों की काउंसलिंग कराने के साथ ही उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।