फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students participated in event.

Bageshwar News: विज्ञान ड्रामा में राइंका काफलीगैर की टीम विजेता

Fri, 13 Oct 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Students participated in event.
बागेश्वर। सीईओ सभागार में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। तीनों विकासखंड से चयनित बाल वैज्ञानिकों ने महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिला स्तर पर विज्ञान ड्रामा में पहला स्थान पाने वाली टीम और विज्ञान प्रदर्शनी में पहला, दूसरा स्थान पाने वाले बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित बीडी पांडेय परिसर के प्रभारी निदेशक डॉ. जीवन सिंह गढ़िया और डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएस रावत ने दीप जलाकर किया। डॉ. गढ़िया ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण बुद्धिमतापूर्ण तर्कों के आधार पर विवेकपूर्ण निर्णय लेने में मददगार होता है। डॉ. रावत ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए इस तरह के आयोजनों को जरूरी बताया। जिला समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञान महोत्सव के तहत हुई विज्ञान प्रदर्शनी के उपविषय स्वास्थ्य के जूनियर वर्ग में सेंट एडम्स गरुड़ की अन्वेशा बिष्ट, सीनियर में राइंका सिरकोट के पीयूष भट्ट, पर्यावरण के लिए जीवन शैली में सेंट एडम्स गरुड़ के रक्षित पंत, राइंका बनलेख के रोहित जोशी, कृषि में राउमावि लीली की खुशबू गढ़िया, राइंका अमस्यारी के दीक्षित तिवारी, संचार एवं परिवहन में सेंट एडम्स गरुड़ की सिद्धि मटियानी, राउमावि भनार के हरीश कोरंगा और संगणात्मक चिंतन के जूनियर वर्ग में राउमावि उद्यमस्थल के गणेश थापा और सीनियर वर्ग में इसी विद्यालय के रोहित गोस्वामी ने पहला स्थान पाया। विज्ञान ड्रामा में राइंका काफलीगैर पहले और राइंका गरुड़ के बाल वैज्ञानिकों की टीम दूसरे स्थान पर रही। महोत्सव का संचालन जितेंद्र कुमार जोशी ने किया। इस मौके पर राजीव निगम, आलोक पांडेय, संगम साह, नीरज जोशी, अतुल लोहुमी, विनीता असवाल, हेमलता लोहनी, पूजा लोहनी, माया आर्या, ज्योति जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed