{"_id":"58d4134c4f1c1ba06e1a3895","slug":"students-give-daughter-daughter-teach-daughter-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविरार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविरार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज बागेश्वर के एनएसएस शिविरार्थियों का सात दिवसीय विशेष शिविर जारी है। बृहस्पतिवार को शिविरार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। चौंरा गांव में जल स्रोतों और मार्गों की सफाई भी की।
शिविरार्थियों ने ग्राम सभा चौंरा, पल्सों और अनगढ़ी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। पालीथिन उन्मूलन पर भी जागरूकता रैली निकाली। लोगों से स्वच्छता के लिए पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया गया। बौद्घिक सत्र में यातायात प्रभारी एसआई भूपेश पांडेय और मनोज जोशी ने स्वयं सेवकों को यातायात से संबंधित जानकारी दी। शिविर में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय कुमार, डॉ.दीपा कुमारी, डॉ.नरेश कुमार, डॉ.भगवती नेगी, डॉ.शालिनी पाठक आदि मौजूद थे।