{"_id":"598366834f1c1bd93f8b47ad","slug":"students-demand-raised-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने परीक्षाफल संशोधन की उठाई मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने परीक्षाफल संशोधन की उठाई मांग
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीजी कॉलेज के घोषित बीएससी द्वितीय वर्ष के पर्यावरण विषय और बीए तृतीय वर्ष के अंग्रेजी विषय में कई छात्र-छात्राएं असफल हुए हैं। छात्रों ने परीक्षाफल में अनियमितता होने की आशंका जताई है। उन्होंने प्राचार्य से मुलाकात कर उन्हें परीक्षा नियंत्रक के नाम का पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की गई है।
प्राचार्य डॉ. एससी पंत को दिए ज्ञापन में छात्रों में कहा है कि गत वर्षों की तरह ही इस बार घोषित परीक्षाफल में काफी अनियमितताएं हुई हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से प्रभावित छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं का शीघ्र पुनर्मूल्यांकन करने कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक खेतवाल, विशाल नेगी, कौशल उपाध्याय और गोविंद चंदोला आदि थे।