फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students celebrate cultural events in the annual festival

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचाई  

Fri, 07 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 07 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students celebrate cultural events in the annual festival
गरुड़ के माँडल स्कूल नौधर में वार्षिकोत्सव    - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राजकीय मॉडल स्कूल नौघर ने वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने विद्यालय के विकास के लिए प्रोेजेक्टर और कंप्यूटर देने की घोषणा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का और बेहतर माहौल बनाने के प्रति सरकार गंभीर है। कहा कि वह अपनी निधि को पहले से ही शिक्षा में खर्च करते आ रहे हैं। भविष्य में भी स्कूलों के विकास में धन की कमी नहीं होनी दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा अभिभावकों से स्कूल के विकास के प्रति ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन


 
डीईओ आकाश सारस्वत ने अभिभावकों से अपने पाल्य के भविष्य पर ध्यान देने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापिका शाहनाबानो ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में  विद्यार्थियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी गीत नृत्य समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर दिव्या ज्योति और अर्जुन जाटव को स्टूडेंट आफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, राजेंद्र प्रसाद, हरी दत्त जोशी, दीपा अल्मिया, लक्ष्मणपुरी, ललिता जोशी, गोपाल प्रसाद, रंजिता वर्मा, दीपा गोस्वामी, मोहम्मद युसूफ, विपिन जोशी आदि ने विचार रखे। संचालन बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed