फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   student will sit in ground and give exam 

स्मार्ट क्लास के दौर में टाट पट्टी पर बैठकर देंगे परीक्षा

Thu, 07 Feb 2019 11:06 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Thu, 07 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
student will sit in ground and give exam 
प्रतीकात्मक
स्मार्ट क्लास के इस दौर में जिले के सरकारी स्कूलों के कई विद्यार्थी टाट पट्टी पर बैठकर परीक्षा देंगे। कई परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर की व्यवस्था नही है। अब अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी को लेकर होने वाली बैठक में इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने इस साल होने वाली परिषदीय परीक्षा के लिए 54 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। हाल यह हैं कि परीक्षा केंद्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला स्मारक राइंका देवतोली, राजकीय आदर्श इंका कपकोट, कर्मी, बदियाकोट, माजखेत, इंका दफौट, रातिरकेठी समेत कई परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर की समुचित व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था न होने पर हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया था। सरकार का कहना था कि सभी स्कूलों में फर्नीचर और अन्य व्यवस्था करने के लिए 100 करोड़ रुपये की जरूरत है। हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि फर्नीचर की व्यवस्था सरकार को करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिषदीय परीक्षा की तैयारी को लेकर परीक्षा केंद्र प्रभारियों और प्रधानाचार्यों की बैठक प्रस्तावित है। बैठक परीक्षा केंद्रों की जरूरतों पर मंथन होगा। - हरीश चंद्र सिंह रावत मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर।

30 हजार बच्चे देंगे बोर्ड परीक्षा
अल्मोड़ा/ बागेश्वर। शिक्षा विभाग उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की एक मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। दोनों जिलों में कुल 30580 बच्चे परीक्षा देंगे। बागेश्वर के 54 केंद्रों में 4692 बच्चे हाईस्कूल और 4241 बच्चे इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। अल्मोड़ा में 11962 बच्चे हाईस्कूल और 9685 बच्चे इंटर की परीक्षा देंगे। जिले के 134 परीक्षा केंद्रों में 28 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। वहीं बागेश्वर में 12 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं।


ये बनाए गए नए परीक्षा केंद्र
बागेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज तुपेड़, राइंका डोबा, इंका कमेड़ीदेवी और घिंघारूतोला नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अल्मोड़ा में राजकीय इंटर कालेज देवलीथल और चौड़ा आनुली इस बार नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed