{"_id":"57cc17ad4f1c1bfd3531728d","slug":"stuck-on-fast-demanding-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर अनशन पर डटे रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर अनशन पर डटे रहे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
पोथिंग, तोली क्षेत्र की समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों का आमरण अनशन जारी है। दरपान सिंह, दलीप सिंह, मुन्ना गढ़िया, आलम सिंह तीसरे दिन भी अनशन में डटे रहे। रविवार को अनशन स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि 14 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व में भी आंदोलन चलाया गया था लेकिन क्षेत्र की जनता को शासन, प्रशासन की ओर से कोरे आश्वासन दिए गए।
विज्ञापन
इसके खिलाफ फिर से ग्रामीणों को आमरण अनशन करने को बाध्य होना पड़ रहा है। जब तक क्षेत्र की शिक्षा, सड़क सहित अन्य मसलों का समाधान नहीं किया जाता है अनशन जारी रखा जाएगा। अनशनकारियों ने इस आंदोलन को निर्णायक बताया। कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो इसका जवाब आगामी विधान सभा चुनावों में दिया जाएगा। जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी की अध्यक्षता में हिमांशु गढ़िया ने संचालन किया।
विज्ञापन
रविवार को पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भूपाल सिंह, नरेंद्र गढ़िया, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, भरत गढ़िया, जीतेंद्र दुबड़िया अनशन पर बैठे।
विज्ञापन