फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Stock of Medicin's in Bageshwar

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने किया दवा की दुकानों का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Stock of Medicin's in Bageshwar
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने नगर क्षेत्र के दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दुकान में रेमेडीसिविर, ऑक्सीमीटर, बुखार की दवा आदि के स्टॉक की जांच की। केमिस्टों को कालाबाजारी और ओवररेटिंग न करने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर कोतवाल डीआर वर्मा और वरिष्ठ फार्मासिस्ट बीएल वर्मा के नेतृत्व में टीम ने नगर के मेडिकल स्टोरों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोतवाल वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान में ऑक्सीमीटर और रेमेडीसिविर इंजेक्शन नहीं पाए गए। थर्मामीटर और दवाओं की बिक्री निर्धारित कीमतों पर ही की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल जोशी ने टीम को बताया कि दवा विक्रेता चिकित्सकों के पर्चे के आधार पर ही मरीजों को दवा दे रहे हैं। बाजार में किसी प्रकार की कालाबाजारी या ओवररेटिंग नहीं की जा रही है।
एसोसिएशन की तरफ से भी विक्रेताओं को इसके निर्देेश दिए गए हैं। कहा कि अगर प्रशासन को किसी तरह की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई में एसोसिएशन प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगी।

निरीक्षण के दौरान कोई खामी नहीं मिली। आगे भी जिला प्रशासन के निर्देश पर दवा की दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। टीम में एसएसआई खष्टी बिष्ट, एसओजी प्रभारी राजेंद्र रावत, उपनिरीक्षक कुंदन रौतेला, नरेंद्र गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed