फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Status of Corona in Bageshwar

तीसरी लहर का सामना करने के लिए ईएमटी को दिया प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Status of Corona in Bageshwar
बागेश्वर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले 108 आपातकालीन सेवा में तैनात ईएमटी को प्रशिक्षण दिया गया। जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता निर्खुपा ने ईएमटी को एंबुलेंस और अस्पताल में काम आने वाले आवश्यक उपकरणों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि कैसे संक्रमित बच्चे को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बच्चों के संक्रमित होने पर परिवहन, उपचार, बचाव के बारे में बताया।
देहरादून से आए मास्टर ट्रेनर नरेंद्र सिंह ने तीसरी लहर से बच्चों को संक्रमित होने से बचाने के उपाय बताए। ईएमटी अजय, संतोष, हरीश, जगदीश, अक्षय, सचिन ने प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी और पैथोलॉजी लैब कर्मी सम्मानित
बागेश्वर। भाजयुमो ने कोविड काल में अहम भूमिका निभाने वाले ब्लड बैंक प्रभारी और नगर के पैथोलॉजी लैब में कार्यरत कर्मचारियों का सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सावित्री और विभिन्न पैथोलॉजी लैब संचालक और लैब में कार्यरत तकनीशियनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओली ने बताया कि कोरोना काल में ब्लड बैंक और लैब के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में अहम योगदान दिया है। रक्तदाताओं के सीधे संपर्क में रहते हुए उन्होंने लोगों की सेवा की।

इस दौरान कर्मचारियों ने जोखिम उठाकर भी अपने कर्तव्य का पालन किया। कार्यक्रम में डॉक्टर सहित 11 तकनीशियन और कर्मचारी सम्मानित हुए। इस मौके पर जिला महामंत्री आदर्श कठायत, दीपक गस्याल, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत तिवारी, रोहित बिष्ट, मनीष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed