{"_id":"f9b1e415299c00657c78f01b54f0e4cc","slug":"state-employees-were-picketing-demonstrations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों ने किया धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों ने किया धरना, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने विकास भवन के गेट पर धरना, प्रदर्शन किया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल करने आदि लंबित मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह कर्मचारी नारेबाजी करते हुए विकास भवन के गेट पर पहुंचे। वहां हुई सभा में परिषद के जिलाध्यक्ष एसपी पंत ने सरकार से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 62 वर्ष करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने लंबित मांगों में वर्ग तीन, दो कार्मिकाें का वेतन विसंगति दूर करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का ग्रेड पे 1800 रुपये करने, विभागों की सेवा नियमानुसार, ढांचा संसोधित करने, फील्डकर्मियों को 1200 रुपये वाहन भत्ता देने, सेवाकाल में चार प्रोन्नत वेतनमान देने, अवकाश, नगदीकरण की सीमा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
बताया कि कई बार मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
परिषद के जिला महामंत्री केसी भट्ट ने सभा का संचालन किया। वहां दामोदर जोशी, केडी जोशी, हरगोविंद जोशी, नवीन जोशी, भुवन तिवारी, आरसी उप्रेती, बहादुर सिंह देव, दीप पंत, जीवन सिंह परिहार, मोहन भंडारी आदि थे।