फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   State agitators celebrated the establishment day as Black Day

राज्य आंदोलनकारियों ने स्थापना दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया

Thu, 09 Nov 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 09 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन

राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र नहीं देने से नाराज राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य स्थापना दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 

विज्ञापन


राज्य स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार सुबह सभी राज्य आंदोलनकारी कांडा के कालिका मंदिर परिसर में एकत्र हुए। राज्य आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष वंशीधर कांडपाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बने 17 साल पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद कांडा क्षेत्र के 83 आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा नहीं मिला है।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों की ओर से सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद भी प्रशासन की ओर से उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। प्रशासन की अनदेखी से खिन्न होकर उन्हें आज स्थापना दिवस को काला दिवस मनाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रकाश चंद्र, भगवान सिंह माजिला, देवेंद्र कुमार, सुरेश पंत, भास्कर जोशी, दीप चंद्र, आलम सिंह मेहता, सुरेंद्र सिंह माजिला आदि राज्य आंदोलनकारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुसांई सिंह के नाम पर रखा स्कूल का नाम 
राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन के महासचिव दिनेश बिष्ट ने राइंका दफौट का नाम प्रमुख राज्य आंदोलनकारी स्व. गुसांई सिंह दफौटी के नाम पर रखे जाने की मांग की है। सीएम को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि स्व. दफौटी ने राज्य आंदोलन सहित तमाम आंदोलनों में प्रमुख भूमिका निभाई।


बागेश्वर तक रेल लाइन के निर्माण की मांग उठाने वाले भी स्व. गुसांई सिंह ही थे। आंदोलनों में भागीदारी के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने जिला गठन, राज्य गठन सहित तमाम लड़ाइयों में अहम भूमिका निभाने वाले स्व. दफौटी का जिला मुख्यालय में स्मारक बनाने की मांग भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed