{"_id":"585ab95d4f1c1b774fe3aac1","slug":"starting-work-in-bageshwar-cover-open-drains","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में खुली नालियों को ढंकने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में खुली नालियों को ढंकने का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
नालियों को बंद करने का काम शुरु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलेश्वर और भीलेश्वर दो मनोरम पहाड़ियों के बीच बसा बागेश्वर नगर जितना सुंदर है उतना ही इसका धार्मिक महत्व भी है। अमर उजाला ने पतित पावनी सरयू को साफ रखने के लिए पिछले दिनों लोगों की बीच जाकर जो अभियान चलाया वह अब अपना असर करने लगा है। पालिका ने शहर को साफ रखने के लिए खुली नालियों को ढंकने का काम शुरू कर दिया है।
नगर पालिका परिषद ने नुमाईशखेत की ओर बने स्नान घाटों में गंदगी से पटी खुली नालियों को साफ कर उन्हें ढंकना शुरू कर दिया है। नगर पालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि नालियों की नियमित सफाई की जाएगी। सरयू और गोमती के तटों को साफ रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापारियों और नागरिकों से दुुकानों और घरों का कूड़ा इधर उधर न फेेंककर कूूड़ेदानों में ही डालने की अपील की गई है। खुले में किसी से भी शौच नहीं करने को कहा है। पकड़ में आने पर दंड का प्राविधान किया गया है।