फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Starting in Kausani leadership development workshops

कौसानी में नेतृत्व विकास कार्यशाला शुरू

Sun, 26 Jul 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कौसानी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कौसानी (बागेश्वर)। Updated Sun, 26 Jul 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत के सहयोग से यहां युवा नेतृत्व विकास कार्यशाला शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने युवाओं को स्वावलंबी और योग्य नागरिक बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने युवाओं में स्वस्थ और रचनात्मक नेतृत्व क्षमता विकसितकरने का आह्वान किया। यहां अनाशक्ति आश्रम में 15 दिवसीय युवा नेतृत्व विकास कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्री टम्टा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में युवा कारगर भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से सकारात्मक और प्रगतिशील नेतृत्व प्रदान करने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने कहा कि देश और समाज को दिशाहीनता से बचाने के लिए युवाओं को आगे आने आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर युवाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति को उसके संवैधानिक हक दिलाने और सरकारी कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने का संकल्प जताया। इस आयोजन के लिए जिला पंचायत की सराहना की।


कार्यक्रम का संचालन बीसूका के उपाध्यक्ष भुवन पाठक ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल राम, मनोज कुमार, दीपक गढिया, भुवन शाही, महिमन गडिय़ा, पूरन कपकोटी सहित कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed