फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Started construction of sewage drain

गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण का काम शुरू

Fri, 05 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Fri, 05 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Started construction of sewage drain
नाली निर्माण करते श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
 तहसील रोड में सड़क की नाली के ऊपर बनाए गए शौचालय और कूड़ेदान के कारण सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या से आखिरकार निजात मिल ही गई है। नगरपालिका ने पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण का काम शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 
विज्ञापन


तहसील रोड में स्थान की कमी के कारण पालिका ने एक शौचालय और कूड़ेदान का सड़क किनारे नाली के ऊपर निर्माण किया था। सड़क की नाली में कचरा फंसने से गंदे पानी की निकासी रुक गई। इससे पानी सड़क पर बहने लगा था। इसके चलते तहसील रोड में लोगों का चलना दूभर हो गया था। यह गंदा पानी वाहनों के टायरों से उछलकर राहगीरों के ऊपर गिर रहा था। इससे  स्थानीय व्यापारियों के साथ ही आवाजाही करने वाले लोग परेशान थे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार पालिका प्रशासन ने गंदे पानी की निकासी के लिए अलग से नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर गंदे पानी का बहाव बंद होने से लोगों ने राहत महसूस की है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि पुरानी नाली में कूड़ा भर जाने से बार-बार नाली चोक होने की आशंका थी। भविष्य में इस तरह की समस्या न हो इसके लिए अलग से नाली का निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed