{"_id":"599c68e14f1c1b84748b4587","slug":"start-technical-courses-at-degree-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज में तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज में तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू हों
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज में एलएलबी संकाय सहित तकनीकी पाठ्यक्रम की कक्षाओं का संचालन नहीं होने से अभाविप ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। परिषद ने सभी संकायों में प्राध्यापकों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन में परिषद के छात्रों ने एलएलबी संकाय के साथ बीबीए, बीसीए, बीएससी आईटी जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों की कक्षाओं का संचालन करने, छात्रावास में पेयजल की व्यवस्था, महाविद्यालय में पूर्व की भांति सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने, छात्र संघ भवन के सुधारीकरण के साथ ही हाइटेक शौचालयों का निर्माण, महाविद्यालय की सड़क के सुधार के साथ ही पार्किंग व्यवस्था, बहुउद्देश्यीय हॉल का नवीनीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
कहा कि महाविद्यालय में नए संकाय और तकनीकी विषयों के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा। ज्ञापन भेजने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गस्याल, राजेंद्र दानू, भूपेंद्र दानू, अंकित ऐठानी, अभय नेगी, आदर्श कठायत, पंकज मनराल, सुरेंद्र नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन