{"_id":"58bf00ce4f1c1b613fdc3f28","slug":"start-financial-management-workshop","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए प्राथमिक शिक्षकों की वित्तीय प्रबंधन कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए प्राथमिक शिक्षकों की वित्तीय प्रबंधन कार्यशाला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के मंथन कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव 2017 पर विचार विमर्श करतीं महिला शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों का वित्तीय प्रबंधन और कार्यालयी व्यवस्था का चार दिवसीय कार्यशाला डायट में शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा सीईओ आरसी आर्या ने कहा कि प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। सीईओ आर्या ने कहा कि शिविर प्राथमिक शिक्षकों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक सेवाकाल के पहले दिन से ही लोक सूचना अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदार माना जाता है।
विज्ञापन
सीईओ ने शिक्षकों के अवकाश आदि के बारे में भी बताया। डॉ. दया सागर ने शिक्षकों के दायित्व बताए। डॉ. सीएम जोशी ने रजिस्टरों के रखरखाव के बारे में बताया। प्रशिक्षण में डॉ. राजीव जोशी, डायट के प्राचार्य केएन कांडपाल, डॉ. नर सिंह मौर्य, डॉ. शैलेंद्र धपोला, डॉ. केएस रावत, मनोज पंत, विजय कुमार, कुंदन लाल, बबीता उपाध्याय, ज्योति टम्टा, गीता पाठक आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन