फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Start construction of Tanakpur-Bageshwar rail line soon

जल्द शुरू करें टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Start construction of Tanakpur-Bageshwar rail line soon
बागेश्वर में प्रदर्शन करते रेल निर्माण संघर्ष समिति के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर रेल निर्माण संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार से धन आवंटित कर तत्काल टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण कराने की मांग की है। संघर्ष समिति का कहना है कि अंग्रेजी शासनकाल से इस रेल लाइन निमार्ण की कवायद चल रही है लेकिन आज तक निर्माण नहीं किया गया।
विज्ञापन

रविवार को तहसील परिसर में रेल निर्माण संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग सबसे पुरानी है। भारत सरकार ने भी कई बार सर्वे करने के बाद मार्ग को राष्ट्रीय योजना में शामिल किया। इस बात को भी कई साल बीत गए हैं, लेकिन आज तक इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। समिति की अध्यक्ष दफौटी ने कहा कि इस संबंध में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री से सिर्फ आश्वासन मिला है। बजट का इंतजाम नहीं किया गया। इस दौरान खड़क राम, पार्वती पांडे, शीला कोरंगा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, बसंत कुमार, मान सिंह देव, जगदीश रावत, बबीता पांडे, हेमा जोशी, हयात सिंह मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed