{"_id":"61a3cdbd0734f4426c6333ab","slug":"stall-in-danpur-mahotsava-bageshwar-news-hld445998148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानपुर महोत्सव में छाए हैं कीवी उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानपुर महोत्सव में छाए हैं कीवी उत्पाद
विज्ञापन
दानपुर महोत्सव में उद्यान विभाग के स्टाल पर रखे फल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। दानपुर महोत्सव में दानपुर किसान एकता स्वायत्त सहकारिता शामा के कीवी के उत्पादों को लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं। कीवी से बनी चटनी, स्क्वैश, अचार लोगों की खास पसंद हुए हैं।
उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना (ग्राम्या) के सहयोग से संचालित सहकारिता वर्ष 2019 से कीवी से उत्पाद बना रही है। सहकारिता के उत्पाद दिल्ली और देहरादून के साथ ही देश के महानगरों में लोगों की पसंद हैं।
ग्राम्या के उप परियोजना प्रबंधक एलएस रावत ने बताया कि महोत्सव में लगाए गए स्टाल में कीवी के उत्पादों की खूब बिक्री हो रही है। कीवी का 200 ग्राम अचार 50 रुपये, 400 ग्राम चटनी 200 रुपये, एक लीटर स्क्वैश 180 रुपये का बिक रहा है।
विज्ञापन
सहकारिता के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि कोरोना काल में कीवी के उत्पादों की बिक्री काफी प्रभावित हुई। उप परियोजना प्रबंधक रावत ने कहा कि कीवी उत्पादन से शामा, लीती क्षेत्र के किसान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
बेमौसमी सब्जी और फलों की लगाई है प्रदर्शनी
बागेश्वर। उद्यान विभाग ने महोत्सव में बेमौसमी सब्जी का स्टाल लगाया है। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि कपकोट, कर्मी, शामा, कपकोट, कौसानी में पंत प्रजाति की गोभी, जापानी लॉग मूली, एएल 49 अमरूद, शिमला मिर्च की अच्छी पैदावार हुई है।
इन गांवों में करीब 150 किसान सब्जी और बेमौसमी फलों का उत्पादन कर रहे हैं। कर्मी के केशर सिंह के खेत में उगी पांच किलो से अधिक वजनी मूली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।