फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Staff performed black lace on the arm

कर्मचारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया

Thu, 04 Jan 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 04 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Staff performed black lace on the arm
बांह पर काला फीता बांधकर नारेबाजी करते पेयजल कर्मी।  - फोटो : amar ujala

सात सूत्री मांगों को लेकर पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन ने काला फीता बांधकर विरोध शुरू कर दिया है। पहले दिन सभी कर्मचारियों ने शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारी 12 जनवरी को जल संस्थान के महाप्रबंधक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के लिए पिथौरागढ़ जाएंगे। 

विज्ञापन


कुमाऊं की सभी शाखाओं में सातवें वेतन आयोग के अनुसार अवशेष देयकों का भुगतान करने, स्वीकृत कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्त, सीवर संवर्ग और पंप संवर्ग में शीघ्र पदोन्नति करने, संगणक पद पर विभाग में डिप्लोमाधारियों की पदोन्नति सूची जारी करने, एसीपी का लाभ सहित सात सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शाखा अध्यक्ष कुशल सिंह रावत ने कहा कि मंडलीय कार्यकारिणी के आह्वान पर विरोध स्वरूप बांह पर काला फीता बांधा जा रहा है। यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। बाद में सभी कर्मचारियों ने मांग संबंधी एक ज्ञापन जल संस्थान के ईई को सौंपा। इस दौरान चंचल सिंह, रविशंकर, चितरंजन, ख्यालीदत्त, शेखर चंद्र आदि कर्मचारी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed