फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sports or Cricket in Danpur

महरगाड़ी की टीम ने जीता दानपुर प्रीमियम लीग का खिताब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sports or Cricket in Danpur
बागेश्वर के लीती में क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने पर ट्रॉफी के साथ खुशी मनाती महरगाड़ी की टीम। विज? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लीती के खालीखेत खेल मैदान में चल रहे दानपुर प्रीमियर लीग का खिताब महरगाड़ी की टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम का सामना लीती की टीम से हुआ।
विज्ञापन

विजेता टीम को पुरस्कार में 40 हजार की राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दयाल कोरंगा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें पुरस्कार में एलसीडी टीवी प्रदान की गई।
विज्ञापन

फाइनल मैच में महरगाड़ी की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लीती की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 117 रनों का स्कोर खड़ा किया। महरगाड़ी की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने मैच का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता की उपविजेता टीम को 20 हजार की राशि और ट्रॉफी पुरस्कार में दी गई। आयोजक भूपेंद्र कोरंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित क्षेत्र की 25 टीमों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed