{"_id":"57e5698f4f1c1b3176a8222b","slug":"speeding-vehicle-would-be-launched-license-revoked","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन चलाया तो लाइसेंस होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन चलाया तो लाइसेंस होगा निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रेफिक सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ विमल पांडेय ने अल्मोड़ा-बागेश्वर रूट में वाहनों की चेकिंग की, इस दौरान बिना कागजातों के वाहनों के संचालन पर तीन वाहन सीज किए गए और 17 वाहनों का चालान किया गया। तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले एक चालक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई। बागेश्वर में पुलिस ने 19 वाहनों का चालान किया।
एआरटीओ ने पाया कि वाहन संख्या यूके 02-0590, यूके 02-टीए0457, यूए 05-5483 बिना फिटनेस, परमिट के संचालित हो रही थी। तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया, इसके अलावा एआरटीओ ने ओवर स्पीड पर यूए 05-5483 के वाहन चालक चंदन सिंह का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी। एआरटीओ ने सभी वाहन चालकों से अपने वाहनों से प्रेशर हार्न हटाने को कहा है।
बागेश्वर पुलिस ने भी विभिन्न रूटों में चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। एसपी सुखवीर सिंह के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहनों के चालान कर 1400 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। जिले के सभी रूटों में चल रहे वाहनों के चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची हुई है।