फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   special lighting for River View at Uttaranani Fair

सरयू नदी चांद सी रोशन होगी, सितारों की तरह चमकेंगे पेड़, पौधे

Wed, 09 Jan 2019 10:35 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Wed, 09 Jan 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
special lighting for River View at Uttaranani Fair
सरयू गोमती संगम तट पर बुधवार को सजाए गए बागनाथ मंदिर की सुंदर छटा देखते ही बनती है। - फोटो : अमर उजाला

14 जनवरी से शुरू हो उत्तरायणी मेले में इस बार धरती पर आसमान सा नजारा होगा। चांट की तरह सरयू रोशन होगी और सितारों की तरह पेड़, पौधे चमकेंगे। खूबसूरत पहाड़ियों की गोद में अठखेलियां करती बह रही सरयू का नजारा भी मेले में शामिल होने वाले लोग ले पाएंगे। 

विज्ञापन


पालिका ने इस बार रिवर व्यू के लिए खास इंतजाम किया है। नदी को लाइट से रोशन किया जाएगा और पेड़ पौधों पर भी लाइटिंग की जाएगी। सरयू के किनारे के बगड़ (मैदान) में लगे मेले की चकाचौंध से अगर मन ऊब जाए तो सरयू का यह नजारा आपके मन को लुभाएगा। 
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल के मुताबिक यह इंतजाम पहली बार किया जा रहा है। मेले में इस बार करीब 60 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है। कोशिश यह भी है कि मेले के पंरपरागत स्वरूप को उभारा जाए और नए स्वरूप से उसका सामंजस्य स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता का संदेश देंगी पालिका
बागेश्वर। मेले में इस बार स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वॉल पेंटिंग, पोस्टर, बैनर के जरिये नगर पालिका श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देगी और सफाई के प्रति जागरूक करेगी। नगर पालिका ने सरयू बगड़ में नदी से सटी रिटेनिंग वाल में स्वच्छता का संदेश देती हुई वॉल पेंटिंग बनाई है। इसमें महिला कूड़े को कूड़ेदान में फेंक रही है। साथ ही महिला छोटे बच्चों से भी कूड़े को कूड़ेदान में फेंकने का संदेश दे रही है। ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि  नगर पालिका मेले में चौक बाजार, सरयू बगड़, सूरज कुंड और नुमाइश खेत में भी पोस्टर, बैनर छपवा कर जनता से साफ-सफाई चाक चौबंद रखने की अपील करेगी।
  
लगाए जाएंगे 200 कूड़ेदान
बागेश्वर। नगर पालिका मेले में सफाई इंतजाम चाक चौबंद करने के लिए मेला परिसर, सरयू बगड़, सूरजकुंड, चौक बाजार में 200 से ज्यादा 50-50 लीटर के कूड़ेदान लगाएगी। साथ ही सुबह तड़के इन कूड़ेदानों से कूड़ा निस्तारित किया जाएगा। 

मोबाइल टायलेट भी लगेंगे 
बागेश्वर। नगर पालिका सरयू बगड़ में छह, सूरजकुंड में 3-4 मोबाइल टायलेट लगवाएगी। इसके अलावा गौमती पुल, बागनाथ मंदिर के पास बने सार्वजनिक शौचालयों में भी साफ-सफाई की जाएगी। अधिकारी भी सफाई का  नियमित निरीक्षण करेंगे। ब्यूरो

जिला पंचायत उत्तरायणी मेले में देगी 60 दुकानें
बागेश्वर। नगर पालिका के साथ-साथ जिला पंचायत ने भी उत्तरायणी मेेले की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पंचायत बाहर से आने वाले व्यापारियों को 60 दुकानों सहित कई सुविधाएं मुहैया कराएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि जिला पंचायत परिसर में बाहरी व्यापारियों के लिए 60 दुकानें बनाई जा चुकी हैं। बुधवार से दुकानों का आवंटन शुरू हो गया है। व्यापारियों को अस्थायी शौचालय, सीसीटीवी सहित कई सुविधाएं दी जा रही हैं। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए भी गार्ड तैनात किया जा रहा है। 

मंच पर लगेगी एलईडी स्क्रीन 
बागेश्वर। नुमाइश मैदान में दिखाए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को इस बार विशाल एलईडी स्क्रीन पर भी दिखाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने सुरेश खेतवाल बताया कि बड़े पंडाल में पीछे बैठे दर्शकों को रात में मंच के कलाकार साफ नहीं दिखाई देते हैं। इसके लिए इस बार मंच में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है, जिससे सभी कार्यक्रम का पूरा आनंद ले सकते हैं। ब्यूरो

तहसील से निकल कर नुमाइश खेत पहुंचेगी मेले की झांकी      
बागेश्वर। बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि मेले में विभिन्न विद्यालयों, आर्मी बैंड, धारचूला से कलाकार, छोलिया नृत्य कलाकार और भगवान के रूपों की झांकियां तहसील मुख्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार से भराड़ी स्टैंड होते हुए नुमाइश खेत पहुंचेगी। मेला कमेटी ने इस प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की। झांकी निकलने के दौरान सड़कों पर कोई वाहन नहीं चलेगा। ट्रैफिक को बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। जयंत सिंह भाकुनी, अंकुर उपाध्याय, पंकज पांडे, चंदन परिहार, गोविंद चंदोला आदि थे। 


पुलिस ने बाहरी दुकानदारों का किया सत्यापन 
उत्तरायणी मेले में 250-300 दुकानें लगती हैं, जिनमें अधिकांश दुकानदार दूसरे जिलों के होते हैं। बुधवार को कोतवाल तिलकराम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने नुमाइश खेत में अभियान चलाकर 50-60 दुकानदारों का सत्यापन किया। साथ ही झूला, मौत का कुआं, हेली उड़ान जैसे झूले लगाने वालों का भी सत्यापन किया गया। ब्यूरो 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed